फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   तीन गुना रुपये देने का लालच देकर ठगे सवा तीन लाख

तीन गुना रुपये देने का लालच देकर ठगे सवा तीन लाख

Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
तीन गुना रुपये देने का लालच देकर ठगे सवा तीन लाख
रतिया। चिट फंड कंपनी बनाकर रतिया के गांव बलियाला निवासी एक युवक को पांच साल बाद तीन गुना रुपये देने का लालच देकर करीब सवा 3 लाख रुपये ठग लिए गए। रतिया पुलिस ने अदालत के आदेशों पर अशोक कुमार निवासी बलियाला की शिकायत पर चिट फंड कंपनी फ्यूचर च्वाइस के मालिक रमेश कुमार निवासी ढाणी नंगल व गोपीराम तथा सुरेंद्र निवासी बलियाला के खिलाफ धोखाधड़ी व प्राइज मनी सर्कुलेशन स्कीम (बैनिंग) की धारा 7/76 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

याचिका में अशोक कुमार ने बताया कि वह खेती करता है। उसकी माता के बीमे का प्रीमियम पूरा होने पर राशि आई थी, जिसे उसने बैंक में जमा करवाया था। रमेश कुमार निवासी ढाणी नंगल, गोपीराम और सुरेंद्र निवासी ढाणी बलियाला की उससे पहचान थी। रमेश कुमार एक दिन उसके पास आया और बताया कि उन्होंने टोहाना में फ्यूचर च्वाइस के नाम से एक कंपनी खोल रखी है। इस कंपनी में निवेश करने पर बाद में अच्छी खासी रकम दी जाती है। एक दिन रमेश, गोपीराम और सुरेंद्र उसके पास आए और बताया कि उनकी कंपनी ने नई स्कीम लांच की है। जिसके तहत अब 4 लाख नहीं बल्कि 3 लाख 24 हजार रुपये का निवेश करने के बाद कंपनी की ओर से 5 साल बाद 9 लाख 45 हजार रुपये मिलेंगे। वह उन लोगों की बातों में आ गया और 2013 में यह राशि दे दी। आरोप है कि 5 साल बीत जाने के बाद उक्त लोगों ने उसे रुपये नहीं दिए। जब वह उनके पास 9 लाख 45 हजार रुपये लेने गया तो वह पहले तो उसे चक्कर कटवाते रहे, बाद में उसे रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। अदालत ने याचिका की सुनवाई करते हुए रतिया पुलिस को उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। अदालत के आदेशों पर रतिया पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed