{"_id":"5c5dc81ebdec22738b6ae740","slug":"151549649950-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 हजार नशीली गोलियों के साथ झोलाछाप चिकित्सक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 हजार नशीली गोलियों के साथ झोलाछाप चिकित्सक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ चिकित्सक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शुक्रवार दोपहर बाद सीआईए स्टाफ की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब गश्त के दौरान सीआईए टीम ने प्रतिबंधित गोलियों का कारोबार करने वाले डॉक्टर को पकड़ा। उक्त व्यक्ति के कब्जे से सीआईए टीम को करीब 13000 प्रतिबंधित गोलियों बरामद हुई । आरोपी की पहचान महमड़ा निवासी खजान सिंह के रूप में हुई है जो गांव में ही चिकित्सक के रूप में कार्य करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई साधु राम के नेतृत्व में महमडा गांव की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान उक्त पुलिस टीम को एक व्यक्ति गांव के समीप एक बोरी लेकर खड़ा मिला। संदेह के चलते पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो इस व्यक्ति के पास करीब 13000 विभिन्न प्रतिबंधित गोलियों बरामद हुई । पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त व्यक्ति महमड़ा निवासी खजान सिंह है जो कि डॉक्टर का कार्य करता है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है जब इस बारे में सीआईए के इंचार्ज अनूप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया महमड़ा निवासी खजान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि आरोपी पूछताछ की जा रही है कि उक्त व्यक्ति या नशीली दवाई कहां से खरीद कर लाया था और कहां बेचनी थी ।