{"_id":"5c5dc692bdec2273a83ba213","slug":"151549649554-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का आरोप लगा, ब्लेकमेल करने के मामले में युवती का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का आरोप लगा, ब्लेकमेल करने के मामले में युवती का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा ब्लैकमेल करने वाली युवती का पिता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद उनको ब्लैकमेल करने के मामले में टोहाना पुलिस ने आरोपी युवती के पिता को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
ज्ञात रहे कि टोहाना की अदालत में दायर इस्तगासे में टोहाना शहर के एक व्यापारी ने बताया था कि शहर की एक युवती ने उसके बेटे व उसके दो दोस्तों के खिलाफ अप्रैल 2017 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया। बाद में उक्त लोगों ने उनसे मुकदमा रफा-दफा करवाने की एवज में फरीदाबाद के एक व्यक्ति के मार्फत 5 करोड़ की डिमांड की। जब हमने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो बाद में 2 करोड़ 80 हजार पर बात तय हो गई। इसके बाद एक इकरारनामा हुआ कि लड़की की शादी उसके बेटे के दोस्त के साथ होगी और वह उसे एक साल में 80 लाख की जायदाद खरीद कर देगा। वहीं एक अन्य इकरारनामे में उक्त लोगों ने उनसे 40-40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद युवती व उसके पिता ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए। युवती ने फतेहाबाद कोर्ट में बयान दिया था कि तीनों लड़कों ने उसकी सहमति से उससे संबंध बनाए हैं। वहीं युवती के पिता ने भी कोर्ट में कहा था कि उसकी बेटी से गलत नहीं हुआ है। उनके बयानों के आधार पर तीनों युवकों को जमानत मिल गई थी। आरोप है कि अब फिर यह लोग लालच में आ गए और उनसे 2 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे हैं तथा झूठे बयान देकर फंसाने की बात कह रहे हैं। इन लोगों ने कोर्ट में एक ओर याचिका लगा दी और एक इकरानामा तो कोर्ट में पेश कर दिया, लेकिन रुपये लेने संबंधी इकरारनामा कोर्ट में पेश नहीं किया। इसके बाद युवती अपने माता-पिता के साथ फिल्म सिटी नोएडा में गई और वहां पर मीडिया के सामने उससे नाइंसाफी होने की बात कही। यही नहीं युवती ने आत्महत्या की धमकी भी दी। इसी से परेशान होकर उनको यह याचिका दायर करनी पड़ी। अदालत ने शहर पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करके जांच के आदेश दिए थे। अदालत के आदेशों पर टोहाना पुलिस ने 8 जनवरी 2018 को युवती, उसके पिता व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार करके शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है।