{"_id":"5b3bc4af4f1c1ba1468b4743","slug":"151530643631-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलु कलह के चलते शराबी पति ने बेटों के सामने कस्सी मारकर की पत्नी की हत्या, फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलु कलह के चलते शराबी पति ने बेटों के सामने कस्सी मारकर की पत्नी की हत्या, फरार
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। घरेलू कलह के कारण गांव कन्हड़ी में सोमवार देर रात को एक पति ने शराब के नशे में पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या अपने बेटे के सामने की और इस दृश्य को देखकर उसके बेटे ने चीखें मारनी शुरू कर दी। जिस पर आरोपी मौके से भाग गया। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा, सिटी एसएचओ प्रदीप कुमार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई सतपाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल के गांव तलवाडा निवासी 35 वर्षीय उर्मिला का विवाह गांव कन्हडी निवासी भीम सिंह के साथ वर्ष 2002 में हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी लेकिन दोनों के बीच कहासुनी कम नहीं हुई। महिला को उसका पति बार-बार तंग करता था। सोमवार को रात्रि के समय जब उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ सो रही थी तो उसके पति ने रात्रि के समय ही शराब के नशे में तेजधार हथियार से पहले महिला की गर्दन पर वार किया व बाद में हाथ पर वार किए। उर्मिला के साथ सो रहे उसके बेटे ने जब यह कृत्य देखा तो उसकी चीख निगल गई और वह जोर-जोर से रोने लगा। इस दौरान भीम सिंह वहां से भागने में सफल रहा। बच्चे की चीख सुनकर पड़ोसियों की नींद खुल गई और वह भीम सिंह के घर पहुंच गए। उन्होंने उर्मिला को मृत पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही डीएसपी जोंगिंद्र शर्मा, एसएचओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
10 दिन पहले ही मायके से आई थी मृतका
मृतका उर्मिला के परिजनों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से मायके में गई हुई थी। मृतका के पति से बातचीत के बाद वह दस दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। परिजनों के अनुसार, भीम सिंह के बर्ताव में कोई फर्क नहीं पड़ा था और वह वैसे की उसकी बेटी से मारपीट करता था। लड़की के मामा व गांव ठरवा के सरपंच रामफल ने बताया कि शादी के बाद से उसका पति उनकी भांजी को तंग करता था तथा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। लगातार कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन रात्रि के समय उसने हत्या कर दी। मृतका के भाई सतपाल ने बताया कि उसकी बहन को बार-बार तंग किया जाता था कई बार पंचायत होने के बाद भी उसका पति नहीं सुधरा देर रात्रि उसने कस्सी से उसकी बहन को मार डाला।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि गांव कन्हड़ी में महिला की हत्या हो गई है तो उनकी टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतका के भाई के ब्यान पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं।