{"_id":"5a7209a04f1c1bca798b7119","slug":"151517423008-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में फिर सामने आई स्नेचिंग की घटना, बाइक सवार महिला का मोबाइल छीनकर फरार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहाबाद में फिर सामने आई स्नेचिंग की घटना, बाइक सवार महिला का मोबाइल छीनकर फरार, मामला दर्ज
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर के बीचोंबीच स्थित सबसे व्यस्त बाजार शिव चौक से बदमाशों ने एक महिला का मोबाइल छीन लिया। पीड़िता अंतरा निवासी शिव चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी और इसी दौरान वहां पर बाइक पर आए दो युवकों ने झपटा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। शहर पुलिस ने अंतरा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अक्तूबर-नवंबर माह में स्नेचिंग की कई वारदातें हुई थी जिसके चलते पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। लेकिन इसके बाद दिसंबर अंत में पुलिस ने दो बदमाशों को काबू कर लिया था। इसके बाद लगभग एक माह तक स्नेचिंग की कोई वारदात सामने नहीं आई थी। लेकिन बीती रात शिव चौक में महिला के हाथ से मोबाइल छीने जाने की घटना के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि स्नेचिंग करने वाले बदमाशों का कहर एक बार फिर से शुरू हो सकता है।