फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पिता के पैसे लौटाने को कहा तो पति ने पत्नी को मारा चाकू, घायल

पिता के पैसे लौटाने को कहा तो पति ने पत्नी को मारा चाकू, घायल

Sat, 20 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिता के पैसे लौटाने को कहा तो पति ने पत्नी को मारा चाकू, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
शहर की अरोड़ा कॉलोनी निवासी एक महिला को उसके पति द्वारा ही चाकू मारने व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। रतिया के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अरोड़ा कालोनी निवासी अंजू ने बताया कि वह गांव लालवास में विवाहित है तथा कुछ समय पूर्व ही रतिया की अरोड़ा कालोनी में आकर रहने लगे हैं।

अंजू ने बताया कि उसके पति महेंद्र ने उसके पिता के डेढ़ लाख रुपये देने हैं तथा काफी समय से रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। अंजू ने बताया कि उसने भी कई बार रुपये देने को लेकर अपने पति को भी कहा लेकिन रुपये मांगने पर वह मारपीट भी करता था। घायल अंजू ने बताया कि शनिवार सांय भी उसने अपने पति को उसके पिता के पैसे देने को कहा तो वह उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगा और उसको चाकू भी मार दिया। अंजू ने अपने पति पर कथित आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट के दौरान उसका पति उसे जान से मारना चाहता था लेकिन पड़ोस के बुजुर्ग ने आकर उसे बचा लिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में आकर महिला के ब्यान लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर महिला के ब्यान लिए है व मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed