{"_id":"5a147e7c4f1c1bf3538beb6e","slug":"151511292540-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी अध्यापक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी का आरोपी अध्यापक काबू
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना(फतेहाबाद)। थाना सदर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति उकलाना निवासी रामनिवास को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उकलाना के गांव साहू निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मदनपुरा गांव के निवासी रामनिवास मास्टर जो उस समय भीमेवाला गांव में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उसने अपने साथी सतपाल सिंह के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार पोस्ट आफिस में पोस्टमेन की नौकरी निकली थी। जिसमें पानीपत जिला के गांव गढ़ी निवासी उसके बहनोई प्रवीन कुमार ने आवेदन किया था। जिसने 27 अप्रैल 2014 को नौकरी के लिए परीक्षा थी। उस समय आरोपी मास्टर ने उन्हें बुलाया और कहा था कि वे परीक्षा को पास करवाकर नौकरी लगवा देंगे, जिसकी एवज में तीन लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने पहले भी कई लोगों को इस तरीके से नौकरी लगाया है। उसने मास्टर पर विश्वास कर लिया और बाद में शिकायतकर्ता बलजीत ने गांव भोडी के सरकारी स्कूल में जाकर मास्टर को डील के आधे रुपये एक लाख पचास हजार रुपये दे दिए। उस समय शिकायतकर्ता के साथ नारनौंद के गांव राजथल निवासी वजीर सिंह भी मौजूद था।
परीक्षा के बाद जब परिणाम आया तो शिकायतकर्ता का बहनोई का पेपर पास नहीं हुआ और नौकरी भी नहीं लग पाई। जिसके बाद बलजीत ने आरोपी सतपाल के घर जाकर भूना में पंचायत की। पंचायत में आरोपी ने पचास हजार रुपये का चैक दिया तथा चालीस हजार रुपये 5 मई 2015 तक देने की बात कही और बाकि के रुपये महीने के अंत तक देने के लिए कहा। जिसके बाद प्रार्थी ने चैक लगाया तो उसके बाद 30 जुलाई को बैंक में रुपये न होने के कारण चैक डिसआनर हो गया। उसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है।