फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गलती से एक ठेकेदार की राशि दूसरे के अकाऊंट में पहुंची, नहीं लौटाने पर मामला दर्ज

गलती से एक ठेकेदार की राशि दूसरे के अकाऊंट में पहुंची, नहीं लौटाने पर मामला दर्ज

Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
गलती से एक ठेकेदार की राशि दूसरे के अकाऊंट में पहुंची, नहीं लौटाने पर मामला दर्ज
एक ठेकेदार की राशि दूसरे के अकाउंट में पहुंची, नहीं लौटाने पर केस
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार को किया गिरफ्तार
अशोक नाम के दो ठेकेदार होने की वजह से गलती से दूसरे के अकाउंट में हो गई थी पेमेंट ट्रांसफर

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
थाना शहर से पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग से हजारों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आजाद नगर निवासी अशोक उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन रामकिशन शर्मा ने बताया था कि विभाग द्वारा रतिया खंड में हिसार के आर्य नगर निवासी अशोक से कार्य करवाया था। जिसके बाद विभाग ने ठेकेदार की बिल की आदयगी करनी थी। विभाग द्वारा आजाद नगर निवासी अशोक उर्फ बजरंगी से भी काम करवाया था जिसके चलते दोनों के खाते विभाग के पास थे। विभाग द्वारा हिसार निवासी अशोक के खाते में डाली जाने वाली राशि टोहाना निवासी अशोक के खाते में डाल दी। जिसके बाद विभाग के कर्मियों द्वारा रुपये वापस लेने के लिए अशोक को फोन किया लेकिन जब वह नही आया तो एक्सईएन ने तुरंत मामले की शिकायत दे दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया।

क्या कहा आरोपी ने
आरोपी अशोक बजरंगी ने कहा कि उसने जनस्वास्थ्य विभाग के भूना रोड, सदर थाना, अंबेडकर चौक पर मेन होल बनाने का काम किया था, जिसके 92 हजार रुपये की बकाया राशि थी। जिसके बाद वह विभाग से मिली राशि समझकर वहां नहीं गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन आरके शर्मा की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसे न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed