{"_id":"5936c01b4f1c1b25638b45b0","slug":"14967603625-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा नहर से मिले युवक के शव मामले में पिता ने लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाखड़ा नहर से मिले युवक के शव मामले में पिता ने लगाई
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
गांव मुंदलियां के किसान जंटा सिंह ने अपने बेटे की मौत पर पड़े पर्दे को हटाकर हत्यारों को तलाशने की गुहार लगाई है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में ढील बरत रहा है। जिस कारण घटना के छ: महीनों बाद भी आज तक उसके बेटे की हत्या पर पर्दा पड़ा हुआ है। जंटा सिंह मामले में कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस से लेकर फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक शिकायत पत्र दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसके बेटे की मौत का मामला एक रहस्य ही बना हुआ है।
जंटा सिंह ने बताया कि छ: महीने पहले बीते वर्ष 4 नवंबर को उसका बड़ा बेटा सुखचैन सिंह जो कि शादीशुदा व एक लड़की का पिता भी था। घर से बाइक पर गांव म्योंद कलां में अपनी कंप्यूटर की दुकान पर गया था। लेकिन देर शाम को घर नहीं आया तो शाम को उसके मोबाइल पर बात हुई। जिसमें उसने बताया कि वह जल्दी घर लौट आएगा। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया व वह उस रात घर भी नहीं पहुंचा। सुबह जब उसकी तलाश शुरू की तो उसकी बाइक के टुकड़े भाखड़ा नहर किनारे पाए। जिस पर मामले की सूचना पुलिस को देते हुए भाखड़ा नहर में सुखचैन की तलाश शुरू की तो नहर के अंदर से उसकी बाइक को बरामद किया गया। जबकि सुखचैन सिंह का शव अगले कुछ दिनों बाद पिलछियां के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला। सुखचैन के पिता जंटा सिंह ने कहा कि यह मामला एक हादसा नहीं बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र रचकर उसके बेटे की हत्या की गई है। उसने कहा कि अपने पुत्र की हत्या के मामले में जांच करवाने के लिए वह पुलिस थाना में चक्कर काट रहा है व पुलिस अधीक्षक के दरबार में भी मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग कर चुका है लेकिन अभी तक उसके पुत्र की हत्या से पर्दा नहीं उठा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में गहनता से जांच कर दोषियों को काबू करने की मांग की है।
सीआईए भी कर चुकी है मामले की जांच
फतेहाबाद व जाखल थाना के पूर्व एसएचओ हरबंस लाल ने कहा कि इस मामले की सीआईए भी जांच कर चुका है। मृतक सुखचैन के पिता की जानकारी पर कुछ लोगों के नाम सामने आने पर उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। अब जिन लोगों पर भी जंटा सिंह शक जता रहे हैं उनसे लाई डिटेक्टर मशीन से जांच करवाई जानी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बोले कर रहे हैं जांच
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश चल रही है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचेगे।
भाखड़ा नहर से मिले युवक के शव मामले में पिता ने लगाई हत्यारों को तलाशने की गुहार