फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पड़पोते के नामकरण पर नहीं गई रूठी दादी तो पोते ने खुरपी गोदकर कर दी हत्या, फरार

पड़पोते के नामकरण पर नहीं गई रूठी दादी तो पोते ने खुरपी गोदकर कर दी हत्या, फरार

Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पड़पोते के नामकरण पर नहीं गई रूठी दादी तो पोते ने खुरपी गोदकर कर दी हत्या, फरार
फतेहाबाद। मातुराम कॉलोनी में आपसी कलह के चलते शुक्रवार देर रात 20 वर्षीय पोते ने अपनी दादी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान मातुराम कालोनी निवासी रामदेवी (65) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस प्रभारी सुरेंद्र कंबोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार सुबह पहले फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने डॉ. जोगिंदर की अगुवाई में शव की जांच की और इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति रामअवतार की शिकायत पर मृतका के बेटे जयकुमार, बहू निर्मला व पोते विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का आरोपी बेटा जयकुमार स्थानीय कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मृतका के पति रामअवतार ने बताया कि रामदेवी अपने बेटे जयकुमार व उसके परिवार से अलग रहती थी। कुछ दिन पहले उसके पोते विक्की पुत्र जयकुमार का बेटा हुआ था और शुक्रवार रात को उसके घर नामकरण समारोह था। लेकिन घरेलू कलह के चलते रामदेवी ने उसके घर आयोजित समारोह में जाने से इनकार कर दिया। रामअवतार ने बताया कि इसी बात की रंजिश रखकर मृतका रामदेवी का बेटा जयकुमार, बहू निर्मल व पोता विक्की रामदेवी के घर आ गए और समारोह में न आने पर रामदेवी के साथ झगड़ा कर लिया। रामअवतार का आरोप है कि इसी झगड़े के दौरान उसके पोते विक्की ने एक कड़छी रूपी खुरपी अपनी दादी के गले के पास दे मारी। इसके चलते रामदेवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता विक्की, उसका पिता जयकुमार एवं बहु निर्मल मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
मातुराम कॉलोनी में एक पोते द्वारा अपनी दादी के गले पर वार करके उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के पति की शिकायत पर विक्की, उसके पिता जयकुमार व माता निर्मल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विक्की मृतका का सगा पोता था और अपने बेटे के नामकरण में मृतका के ना आने से नाराज बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कंबोज, शहर थानाध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed