{"_id":"5bc39647bdec22696e0e411f","slug":"141539544647-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला बनी महाभारत, जमकर चले थप्पड़ मुक्के, फैंकी कुर्सियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला बनी महाभारत, जमकर चले थप्पड़ मुक्के, फैंकी कुर्सियां
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुरानी तहसील चौक में चल रही रामलीला में शनिवार देर रात को कुछ युवक आपस में भिड़ गए और रामलीला के मंचन में विघ्न डाल दिया। आयोजकों ने पुलिस को सूचित किया इससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को श्री राम सेवा समिति धर्मशाला चिल्ली वाली में रामलीला का मंचन हो रहा था। इसी दौरान कुछ युवक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर कुर्सियां फैंकने लगे। रामलीला में पड़े इस विघ्न के बाद आयोजकों ने लड़ाई कर रहे युवकों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह लड़ते रहे और एक दूसरे पर कुर्सियां व हाथापाई करते रहे। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। शहर थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रामलीला आयोजकों के फोन आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तब तक झगड़ा कर रहे युवक फरार हो चुके थे। अभी तक रामलीला आयोजकों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।