फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दुकान की छत तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया

दुकान की छत तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया

Sun, 02 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दुकान की छत तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया
दुकान की छत तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। क्षेत्र के गांव नंगल में शनिवार रात्रि अज्ञात चोर एक मोबाइल की दुकान की छत से सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गांव नंगल ढाणी के रहने वाले दुकान संचालक विजय कुमार ने बताया कि उसकी गांव नंगल में सरकारी स्कूल के समीप कंबोज मोबाइल के नाम से दुकान है। शनिवार देर सांय को वह अपनी मोबाइल की दुकान को बंद करके नंगल ढाणी गया था व रोजमर्रा की तरह रविवार सुबह जब वह दुकान पर गया तो देखा कि दुकान की छत तोड़ा गया है व उसकी दुकान में रखा लेपटॉप, मोबाइल व अन्य करीब 50 हजार रुपये से ज्यादा का समान गायब है। उसने पुलिस को सूचना दी। विजय ने बताया की अज्ञात चोरों ने दुकान की छत से सेंधमारी कर चोरी को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर ब्राह्मणवाला पुलिस मौके पर पहुंची। ब्राह्मणवाला चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई व मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।
02 एफटीबीपी 26-रतिया में चोरी की वारदात के लिए तोड़ी गई दुकान की छत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed