{"_id":"59caa6534f1c1bce538b4892","slug":"141506453075-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो अफीम के साथ तीन आरोपी काबू, कार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो अफीम के साथ तीन आरोपी काबू, कार भी बरामद
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किलो अफीम के साथ तीन को पकड़ा
फतेहाबाद । सीआईए फतेहाबाद की एक टीम ने नशा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ कर उनके कब्जे से एक किलो 110 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भूना थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गश्त के दौरान गांव गोरखपुर से सिवानी बोलान की ओर जा रहे थे कि गोरखपुर अनाजमंडी के पास सामने से एक अल्टो कार आती दिखी लेकिन पुलिस पार्टी को देखते ही कार में सवार लोगों ने अपनी कार को मोड़ना चाहा लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को कार सहित धर दबोचा। कार में सवार तीन लोगों की जब तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से सीआईए टीम को एक किलो 110 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए टीम में एएसआई टेकचन्द, एचसी मेजर सिहं, एचसी रिछपाल, एचसी भूपेंद्र और गाड़ी चालक राजेंद्र सिंह शामिल थे।