{"_id":"5b0d9e5b4f1c1ba86e8b55a7","slug":"131527619163-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए युवक पर लघु सचिवालय के गेट पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए युवक पर लघु सचिवालय के गेट पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान
Updated Wed, 30 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी पर आए युवक पर लघु सचिवालय के बाहर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मारपीट के एक मामले में फतेहाबाद न्यायिक परिसर में पेशी पर आए एक युवक पर दर्जन भर युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमलावर मौके से फरार होने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची हुडा चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच आरंभ कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित पुत्र महाबीर निवासी रामनिवास मोहल्ला के खिलाफ मारपीट का मामला चल रहा है। मंगलवार दोपहर को वह अपने साथी संजय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अदालत ने जमानत के लिए आया था। जैसे ही वह लघु सचिवालय के गेट के बाहर पहुंचे तो गाड़ी में आए करीब 12 युवकों ने दोनों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए अमित ने बाइक लघु सचिवालय के अंदर दौड़ा ली और अपनी जान बचाई। घटना के बाद लघु सचिवालय में हड़कंप मच गया और लोग एकत्रित हो गए। लोगों को जमा होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित व संजय को थाने लाकर उनके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित ने आरोप लगाया है कि उस पर हमला शनि, डांगी, कापा व उसके दोस्तो ने पिंकी मर्डर मामले कि पुरानी रंजिश के चलते किया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है ।