फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दो स्थानों पर हजारों की चोरी

दो स्थानों पर हजारों की चोरी

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो स्थानों पर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
शहर में एक मकान व एक दुकान सहित दो स्थानों पर हजारों रुपयों की चोरी के मामले सामने आए हैं। नया बस स्टैंड के पास स्थित एक करियाणा दुकानदार तरसेम ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी दुकान से अज्ञात द्वारा उसकी दुकान से हजारों रुपयों का समान चुराने की शिकायत दी। तरसेम ने शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से 90 किलो चायपत्ती, 10 किलो काजू, 30 किलो देसी घी, 4000 की नगदी तथा हजारों रुपये के बिस्कुट, भुजिया, साबुन और तेल इत्यादि चुरा कर ले गया है। पुलिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी तरफ रतिया पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कुछ दिन पूर्व रतिया निवासी एक व्यक्ति गुरप्रीत सिंह उनके घर में घुस आया और घर से सोने के टोप्स, सोने की रिंग तथा चांदी की पाजेब सहित लगभग 50 हजार रुपयों का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरप्रीत के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed