फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घर से भागे प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी की कोशिश

घर से भागे प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी की कोशिश

Wed, 06 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
घर से भागे प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल(फतेहाबाद)।
सुनाम, जिला संगरूर से भागकर आए प्रेमी युगल ने मंगलवार शाम जाखल रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी की कोशिश की। लेकिन ट्रेन के ड्राइवर ने इसे देखते ही गाड़ी को तुरंत मौके पर ही रोक लिया। जिससे युवती बाल बाल बच गई तो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें गाड़ी में जाखल स्टेशन तक लाया गया। जहां से उसे जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक का उपचार कर उसे अग्रोहा रेफर किया जा रहा है।
बठिंडा से जाखल आ रही ट्रेन नंबर 54642 बरेटा की ओर से जाखल की ओर आ रही थी, तभी जाखल रेलवे फाटक के पास युवक और युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गाड़ी के चालक ने जैसे ही युवक-युवती को गाड़ी के नीचे आता देखा तो तुरंत गाड़ी को रोक लिया। लेकिन तब तक युवक गाड़ी की चपेट में आ चुका था, जबकि युवती बाल-बाल बच गई। गाड़ी में सवार यात्रियों की मदद से दोनों को गाड़ी में जाखल स्टेशन तक लाया गया। जहां से उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुनाम के पास बख्शी वाला है प्रेमी प्रेमिका
घटना मे बची युवती ने बताया कि वह दोनों आपस में प्यार करते हैं। वे गांव बख्शी वाला, कस्बा सुनाम, जिला संगरूर के निवासी हैं। युवती ने बताया कि वह सुनाम के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा है और युवक सुनाम के ही एसयूएस कॉलेज में बीए फाइनल का स्टूडेंट है। इसी 12 दिसंबर को वह 18 साल की उम्र पूरी कर बालिग हो जाएगी। युवती ने बताया कि वह और युवक दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन उनके परिवारों को उनकी शादी मंजूर नहीं है। इसके चलते वह दोनों मंगलवार शाम एक बाइक से रेलवे लाइन पर आ गए। जहां उन्होंने मरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन घटना में वह बच गई ओर उसके प्रेमी को गंभीर चोटें लगीं। वहीं चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसेे अग्रोहा रेफर कर दिया। उधर, जाखल जीआरपी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि यह घटना उनके कार्यक्षेत्र में नहीं हुई है। यह पंजाब क्षेत्र में ही हुई है। जिसके लिए इस मामले में पंजाब पुलिस ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed