फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   126 tyres theft from showroom

शोरूम से 126 टायर ले उड़े चोर

Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन डीएसपी रविंद्र तोमर, थाना शहर प्रभारी सुरेंद्रा, सीआई इंचार्ज गुरनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। इस दौरान फतेहाबाद से सीन आफ क्राइम की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


6 लाख के नुकसान का दावा

शोरूम के मालिक धर्मपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार होने के कारण वे शोरूम में नहीं आए थे। सोमवार सुबह लगभग सात बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर कहा कि दुकान का शट्टर खुला हुआ है।
विज्ञापन


शो रूम पहुंचे तो देखा कि अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। धर्मपाल ने बताया कि जब पुलिस की देखरेख में जांच की गई तो लगभग सवा दो लाख के ट्रक के दस टायर, एक लाख साठ हजार के 16 कैंटर के टायर, एक लाख के 65 मोटरसाइकिल के टायर तथा 35 कारों के टायर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरों ने शो रूम में रखे तीन स्टैंड के ऊपर से सभी टायर व शो रूम के पीछे गोदाम से भी बडे़ टायर उठाकर ले गए। चोरों ने इतने टायर ले जाने के लिए किसी बड़ी गाड़ी का प्रयोग किया है, ऐसी आशंका पुलिस जता रही है।

शोरूम में नही लगे थे सीसीटीवी कैमरे

कंपनी का शोरूम होने के बाद भी यहां कोई भी सीसीटीवी कैमरा न लगे होने के कारण पुलिस को चोरों को पकड़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अगर सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो चोरों का सुराग लग पाता। अब पुलिस आस-पास के दुकानदारों से बात कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

गल्ले से नकदी भी उड़ा ले गए चोर
धर्मपाल शर्मा ने बताया कि चोरों ने टायरों का सामान चुराने के बाद काउंटर की दराज को पेचकस से तोड़कर उसमें पड़े लगभग 1250 रुपये की नकदी भी चुराकर ले गए।

पहले हुई चोरियों का अब तक नहीं लगा सुराग
करीब छह महीने पहले इसी रोड पर एक सेनेटरी की दुकान के साथ कई दुकानों से लाखो की चोरियां हुई थी। जिसका पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई है।

चोरियों के विरोध में दुकानदारों ने रोड जाम भी किया था। पुलिस ने शीघ्र चोरों को पकड़ने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। लेकिन आज तक उक्त चोरो का सुराग नहीं लगने से लोगों में रोष है।  


क्या कहते हैं डीएसपी
मौके पर आए डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि चोरी में किसी बडे़ वाहन का प्रयोग किया गया है। शट्टर को किसी बडे़ औजार से उठाकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीन आफ क्राइम की टीम ने मामले की गंभीरता से जांच कर कई सुराग जुटाए हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed