{"_id":"5cb22e36bdec2214222a9776","slug":"121555181110-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर महीने राशन देने का झांसा देकर ग्रामीणों से रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर महीने राशन देने का झांसा देकर ग्रामीणों से रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। गांव अलीका में एक संस्था ने ग्रामीणों को हर महीने एक साल तक सस्ता राशन देने का झांसा देकर रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
बलविंद्र सिंह, गुरमीत कौर, राम बाई, जमनी, ठाकरी, जीत कौर सहित अनेक लोगों ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके गांव में अपने आप को एक ट्रस्ट के सदस्य बताने वाले कुछ लोग आए थे। उन्होंने कई ग्रामीणों को झांसा में लेकर 500 रुपये में अपने ट्रस्ट का सदस्य बनाया और उन्हें हर महीने एक साल तक दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले खाद्य वस्तुएं देने का वायदा किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त संस्था ने एक महीने तो थोड़ा-बहुत राशन दिए, लेकिन उसके बाद उन्होंने न तो उन्हें रुपये वापस किए और न ही कोई राशन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त लोगों के झांसे में आकर अनेेक ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने पांच-पांच सौ रुपये दे दिए। गांव के अनेक लोग इसी ठगी का शिकार हो गए। उक्त ट्रस्ट के लोग ग्रामीणों से हजारों रुपये ठग कर ले गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके रुपये वापस दिलवाने की मांग की है।