फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नेशनल हाइवे पर चाकू की नोक पर महिला से लूटी गाड़ी

नेशनल हाइवे पर चाकू की नोक पर महिला से लूटी गाड़ी

Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर चाकू की नोक पर महिला से लूटी गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नेशनल हाईवे स्थित दरियापुर पुल बाईपास के पास हिसार से सिरसा कार पर जा रही एक युवती से स्कोर्पियो सवार तीन युवकों चाकू की नोक पर गाड़ी लूट ली और फरार हो गए। आरोपी महिला को भी अपने साथ अपहरण कर ले जाना चाहते थे लेकिन शोर मचाने पर केवल गाड़ी लेकर फरार हो गए। युवती ने 100 नंबर पर फोन मिलाकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई तो मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस युवती को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्कार्पियो सवार तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के लाजपत नगर की रहने वाली सुनीता ने बताया कि रविवार दोपहर को वह अपने घर से अपनी सहेली से मिलने के लिए सिरसा जा रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद के दरियापुर पुल के पास अचानक एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई और उसकी कार को रुकवा लिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसे गाड़ी का शीशा खोलने को कहा, जैसे ही उसने शीशा खोला तो आरोपियों ने गाड़ी की खिड़की खोली और उसे जबरन नीचे उतारकर उसे स्कोर्पियो में डालने का प्रयास किया। उसने शोर मचा दिया और आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान सड़क पर अन्य वाहनों को देखकर तीनों युवक उसे छोड़कर उसकी क्रूज गाड़ी लेकर सिरसा की ओर फरार हो गए। युवती ने शिकायत में बताया कि उसकी गाड़ी में उसका पर्स था जिसमें उसके कई जरूरी कागजात सहित 15 हजार की नगदी भी थी। सदर थाना प्रभारी आत्माराम बिश्नोई ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed