फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाकर मांगी 25 लाख की रंगदारी, नंबरदार सहित दो पर केस दर्ज

ूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाकर मांगी 25 लाख की रंगदारी, नंबरदार सहित दो पर केस दर्ज

Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाकर मांगी 25 लाख की रंगदारी, नंबरदार सहित दो पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जाखल थाना क्षेत्र के गांव साधनवास में पूर्व सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाकर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव साधनवास की पूर्व सरपंच अमनदीप के पति की शिकायत के आधार पर गांव के नंबरदार पोला सिंह व रामदास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व सरपंच के पति नरेंद्रपाल ने बताया कि उसकी पत्नी 2005 से लेकर 2015 तक लगातार गांव की सरपंच रही है। आरोप है कि गांव के ही नंबरदार पोला सिंह व रामदास ने बीते दिनों उसकी पत्नी के कार्यकाल के दौरान हुए कई विकास कार्यों केे बारे में आरटीआई लगाई थी। आरोप है कि उक्त आरोपी लगातार उन्हें कार्यवाही का डर दिखाकर रंगदारी की मांग कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार बीते दिन आरोपियों ने उक्त दस साल के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच की धमकी देते हुए 25 लाख की रंगदारी की मांग की है। मामले की पुष्टि करते हुए जाखल थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि पूर्व सरपंच के पति की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed