फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   76 हजार की लूटपाट के दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर

76 हजार की लूटपाट के दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
76 हजार की  लूटपाट के दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर
76 हजार की लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। पिछले दिनों गांव चंदोकला के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों द्वारा एक किसान से मारपीट कर 76 हजार रुपये छीनकर फरार होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात चिम्मो हैड के पास से काबू किया और उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमंाड पर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि कुनाल ढाणी निवासी किसान मेजर सिंह बीतेे दिनों अपने आढ़ती से 76 हजार की राशि लेकर बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था इसी दौरान गांव चंदोकलां के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसको रोककर उसके पास से 76 हजार रुपये की राशि छीन कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की छीनाझपटी में शामिल दो युवक चिम्मो हैड के पास घूम रहे है, सूचना कि आधार पर पुलिस टीम ने सनियाना निवासी जितेंद्र उर्फ काकू व रिशभ उर्फ कालू को चिम्मो हैड के पास से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed