फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डेढ़ माह से लापता युवती हनुमानगढ़ में मिली, गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

डेढ़ माह से लापता युवती हनुमानगढ़ में मिली, गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से लापता युवती हनुमानगढ़ में मिली, गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
डेढ़ माह से लापता युवती हनुमानगढ़ में मिली, गैंगरेप का आरोप, दो युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिले के एक गांव से बीते डेढ़ माह से लापता युवती बदहाल अवस्था में हनुमानगढ़ में मिली है। पीड़िता ने फतेहाबाद के गांव धांगड़ निवासी दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया और दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सदर पुलिस ने आरोपी युवकों विनोद व सागर के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 365 के तहत अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के 164 के तहत भी बयान दर्ज करवा दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम हनुमानगढ़ पुलिस स्टेशन से स्थानीय सदर थाने में सूचना आई थी कि फतेहाबाद खंड के एक गांव की रहने वाली युवती बदहवास अवस्था में मिली है और उसका आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद राजस्थान पुलिस की महिला एसएचओ शकुंतला सोमवार सुबह पीड़िता को लेकर फतेहाबाद पहुंची। इसके बाद सदर पुलिस की टीम ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। सदर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीती 8 जून को वह सिलाई सीखने सेंटर में जा रही थी। रास्ते में उसकी जान-पहचान वाले धांगड़ के युवक विनोद ने उसे रोका और बहला कर जीप में बिठा कर ले गया। उसे डेढ़ माह तक किसी कमरे में रखा गया तथा उसके साथ पिछले डेढ़ माह से विनोद व सागर द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा था। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनको पकड़ने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed