फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना में गैंगरेप मामले में नया मोड़, पुलिस ने पीड़िता व उसके माता-पिता पर किया ब्लेकमेलिंग का केस दर्ज

टोहाना में गैंगरेप मामले में नया मोड़, पुलिस ने पीड़िता व उसके माता-पिता पर किया ब्लेकमेलिंग का केस दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में गैंगरेप मामले में नया मोड़, पुलिस ने पीड़िता व उसके माता-पिता पर किया ब्लेकमेलिंग का केस दर्ज
सामूहिक दुष्कर्म मामला : 80 लाख लेकर 2 करोड़ और मांग रही पीड़िता, ब्लैकमेल का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। टोहाना के एक होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। टोहाना पुलिस ने इस संबंध में अब पीड़िता व उसके माता-पिता के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। तीनों युवकों के परिजनों से पीड़ित पक्ष द्वारा 2 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। टोहाना पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेशों पर की है।

टोहाना की अदालत में दायर इस्तगासे में टोहाना शहर के व्यापारी अशोक कपूर ने बताया कि उसका बेटा गौरव उसके साथ व्यवसाय संभालता है। गौरव के साथ उसका साथी आकाश व आशीष भी रहते हैं। तीनों पर शहर की एक लड़की ने अप्रैल 2017 में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया। बाद में उक्त लोगों ने उनसे मुकदमा रफा-दफा करवाने की एवज में फरीदाबाद के एक व्यक्ति के मार्फत 5 करोड़ की डिमांड की। जब हमने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो बाद में 2 करोड़ 80 लाख में बात तय हो गई। इसके बाद एक इकरारनामा हुआ कि लड़की की शादी आशीष के साथ होगी और वह उसे एक साल में 80 लाख की जायदाद खरीद कर देगा। वहीं एक अन्य इकरारनामे में उक्त लोगों ने उनसे 40-40 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद युवती व उसके पिता ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए। युवती ने फतेहाबाद कोर्ट में बयान दिया था कि तीनों लड़कों ने उसकी सहमति से संबंध बनाए थे। वहीं युवती के पिता ने भी कोर्ट में कहा था कि उसकी बेटी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। उनके बयानों के आधार पर तीनों युवकों को जमानत मिल गई थी। आरोप है कि अब फिर युवती पक्ष के लोग लालच में आ गए और उनसे 2 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे हैं तथा झूठे बयान देकर फंसाने की बात कह रहे हैं। इन लोगों ने कोर्ट में एक ओर याचिका लगा दी और एक इकरानामा तो कोर्ट में पेश कर दिया, लेकिन रुपये लेने संबंधी इकरारनामा कोर्ट में पेश नहीं किया। इसके बाद युवती अपने माता-पिता के साथ फिल्म सिटी नोएडा में गई और वहां पर मीडिया के सामने उससे नाइंसाफी होने की बात कही। यही नहीं युवती ने आत्महत्या की धमकी भी दी। इसी से परेशान होकर उनको यह याचिका दायर करनी पड़ी। अदालत ने शहर पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करके जांच के आदेश दिए थे। अदालत के आदेशों पर टोहाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed