फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   धर्मबीर हत्याकांड में एसआईटी गठित, अभी तक पोस्टमार्टम पर उहापोह जारी

धर्मबीर हत्याकांड में एसआईटी गठित, अभी तक पोस्टमार्टम पर उहापोह जारी

Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
धर्मबीर हत्याकांड में एसआईटी गठित, अभी तक पोस्टमार्टम पर उहापोह जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
ढिंगसरा से अपहृत किए गए धर्मबीर हत्याकांड में शव मिलने के 24 घंटे के अंदर पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। इस एसआईटी की कमान इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को सौंपी गई है। उधर सोमवार सांय तक मृतक धर्मबीर के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पोस्टमार्टम को लेकर उहोपाह की स्थिति बनी हुई है। रविवार सांय राजस्थान के भादरा में पोस्टमार्टम करवाया जाना था। लेकिन फिर मृतक धर्मबीर के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल ले गए। लेकिन सोमवार सांय तक हिसार में भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मिली जानकारी के अनुसार अब मृतक के परिजन एक बार फिर धर्मबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भादरा लेकर जाएंगे। इस बीच पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने हिसार में आरोपियों की तलाश में धरपकड़ भी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने लड़की पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन फिलहाल फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने इससे इंकार किया है। एसपी सहारण ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद औपचारिक कागजी कार्यवाही के बाद ही किडनैपिंग के साथ मर्डर की धारा जोड़ी जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी।
उधर सोमवार को भी मृतक धर्मबीर के परिजनों ने उसके कातिलों को पकड़ने के लिए स्थानीय लाल बत्ती चौक स्थित पार्क में धरना दिया और पुलिस की ढीली कार्यवाही पर भी असंतोष जताया। धरनारत परिजनों ने भट्टू एसएचओ आत्माराम की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए एसपी से एसएचओ आत्माराम के खिलाफ कार्यवाही की मांग एक बार फिर दोहराई। ग्रामीणों व परिजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रेम विवाह रचाने वाले धर्मबीर व उसकी पत्नी सुनीता गांव ढिंगसरा में अपने मामा राय सिंह के घर रूके हुए थे। इस बीच शुक्रवार दोपहर बाद चार-पांच गाड़ियों में लोग भरकर आए और गन प्वाइंट पर धर्मबीर व सुनीता का अपहरण कर लिया। पुलिस जांच में सुनीता तो गांव शीशवाल में बरामद कर ली गई लेकिन धर्मबीर का शव रविवार सुबह भादरा के पास नहर में मिला था। आशंका जताई गई है कि धर्मबीर की हत्या ऑनर किलिंग का मामला है और सुनीता के परिजनों द्वारा ही उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed