फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी व माल चोरी

एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी व माल चोरी

Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों की नकदी व माल चोरी
एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
चोरों ने बीती राम मंडी की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने वाले युवकों की हरकत दुकानों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे रोड पर मंगलवार सुबह दुकानदार जब दुकानें खोलने पहुंचे तो पवन करियाणा स्टोर की दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे पाए। दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि घटना में चोर दुकान के अंदर रखी करीब 2 हजार रूपये की नकदी व करीब 15 हजार रुपये के सिक्के चोरी कर ले गए हैं। वहीं चोरी की दूसरी वारदात भी इस दुकान के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित सुरेंद्र गारमेंट्स पर घटी। चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे गारमेंट्स का माल चोरी कर ले गए। जिसमें करीब 40 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने टीम सहित आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें देखा जा रहा है कि दो युवकों ने एक बाइक की सहायता से घटना को अंजाम दिया। जिसमें उन्हें चोरी किए सामान को ले जाते हुए भी देखा जा रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि घटना की जांच रही है। इसमें साइबर सैल की भी मदद ली जा रही है। घटना में सुरेंद्र गारमेंट्स पर चोरी की शिकायत मिली है जिस पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed