{"_id":"5a6380a74f1c1b6f268b571b","slug":"111516470439-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहर की अनेक महिलाओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में रतिया पुलिस ने दिल्ली की रहने वाली रमनजीत कौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को रमनजीत कौर का 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया है ।
जानकारी के अनुसार शहर की पुराना मोहल्ला निवासी संगीता व कुछ अन्य महिलाओं ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दिल्ली की रहने वाली रमनजीत कौर कुछ समय पूर्व रतिया आकर एक दुकान करने लगी और इस दौरान उसने अपने संपर्क में आने वाली कुछ महिलाओं को झूठ बोल कर कहा कि वह उनके पैसों को कुछ दिन में ब्याज सहित लौटा देगी वह कुछ महिलाओं को कहा किसकी जान पहचान कई रसूखदार लोगों से है तथा वह उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी लगवा देगी इसके चलते रमनजीत कौर ने करीब आधा दर्जन लोगों से लगभग 5 लाख रुपये ऐंठ लिए और कुछ दिन बाद शहर से गायब हो गई थी ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें गठित की थी। पुलिस के एएसआई टेक चंद व अन्य महिला पुलिस अधिकारियों ने उक्त धोखाधड़ी करने वाली आरोपी रमनजीत कौर को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एएसआई टेकचंद ने बताया कि रमनजीत कौर को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करके उसे माननीय कोर्ट में पेश किया था जहां से कोर्ट ने रमनजीत कौर को 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया। जंाच अधिकारी ने बताया की रिमांड के दौरान धोखाधड़ी करके ले गई राशि को बरामद किया जाएगा ।