फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना में दिन दहाड़े पिस्तोल की नोक पर मुनीम से लाखों रुपये की लूट 2

टोहाना में दिन दहाड़े पिस्तोल की नोक पर मुनीम से लाखों रुपये की लूट 2

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में दिन दहाड़े पिस्तोल की नोक पर मुनीम से लाखों रुपये की लूट 2
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
शहर की शक्ति नगर कॉलोनी में वीरवार को दिन दहाड़े बाइक पर आए दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के मुनीम से 1 लाख 22 हजार पये लूट लिए। सूचना के बाद डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मुनीम के ब्यान लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं टोहाना की सभी सीमाओं को सील करके आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
कैंची चौक पर टोहाना निवासी अशोक मेहता की मेहता कोल्ड ड्रिंक के नाम से दुकान है। इस दुकान में पिछले कई सालों से जयदेव निवासी जमालपुर रोड, टोहाना मुनीम है। वीरवार दोपहर को वह एजेंसी के रुपये बैंक में जमा कराने गया था कि यह वारदात हो गई। जयदेव ने बताया कि उसके पास रात की कलेक्शन के 32 हजार व सुबह की कलेक्शन के 90 हजार रुपये थे। यह रुपये उसे बैंक में जमा कराने थे। उसने बताया कि दोपहर को वह पंजाब नेशनल बैंक में एक लाख 22 हजार रुपये की राशि लेकर गया था, लेकिन बैंक की लाईन लंबी होने के चलते वह घर की तरफ वापस आ रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान शक्ति नगर में एसवीएम स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जोगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे तथा आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर मामले की जंाच में पुलिस जुट गई है। वहीं एजेंसी मालिक अशोक मेहता ने बताया कि जयदेव उनके पास पिछले करीब 25 सालों से काम कर रहा है। उसने उसे रुपये देकर बैंक में जमा करवाने के लिए भेजा था। इनमें से कुछ रुपये उसके खाते में तो कुछ कंपनी के खाते में आने थे। लेकिन इस बीच यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि बाइक का नंबर जयदेव ने नोट कर लिया था और इसे पुलिस को दे दिया गया है। इस बारे में एसएचओ हरबंस लाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि उनके पास आई शिकायत के अनुसार वे जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर शहर के चारो ओर नाकेबंदी कर दी है। वहीं पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बाइक का जो नंबर मुनीम ने पुलिस को दिया है, वह गोहाना का है। पुलिस पूरी तरह से मामले की जांच में जुटी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed