{"_id":"5acfae6e4f1c1b513e8b4e04","slug":"101523560046-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कारिंदे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, पैसों का बैग छीन कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप कारिंदे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, पैसों का बैग छीन कर फरार
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुलां।
टोहाना रोड पर स्थित स्थानीय अवदीप ट्रेडर्स नामक पेट्रोल पंप पर वीरवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने पंप के कारिंदे को गोली मार कर उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। घायल पेट्रोल पंप कारिंदे की पहचान भीरू पुत्र हरबंस राम निवासी कुलां के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद बदमाश मौके से फरार हो गए और आसपास के लोगों ने घायल भीरू को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार के सामान्य अस्पताल में रेफर किया। हिसार ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही टोहाना डीएसपी जोगिंदर शर्मा, एसएचओ प्रदीप मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार टोहाना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी भीरू राम अपनी ड्यूटी दे रहा था, इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक पंप पर आए और पेट्रोल डलवाने के बाद पहले भीरू की छाती में गोली दाग दी और उसके हाथ से पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। अभी इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि घटना के वक्त भीरू राम के बैग में कितने पैसे थे।