फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाना की मौत, दोहती की हालत नाजुक, रेफर

अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाना की मौत, दोहती की हालत नाजुक, रेफर

Sat, 03 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाना की मौत, दोहती की हालत नाजुक, रेफर

विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार नाना-नातिन को मारी टक्कर, नाना की मौत, नातिन की हालत नाजुक
- गांव दौलतपुर के पास हुआ सड़क हादसा, नातिन को गांव माजरा से अपने घर हिजरावां लेकर जा रहा था नाना
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । गांव दौलतपुर के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में नातिन को स्कूटी पर अपने से हिजरावां गांव ले जा रहे नाना की मौत हो गई जबकि मासूम नानित की हालत नाजुक बनी है, उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नाना के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

गांव हिजरावां कलां निवासी मजदूर तारा सिंह (55) की एक बेटी गांव माजरा में विवाहित है। शुक्रवार की दोपहर तारा सिंह अपने घर पर कहकर निकला था कि गांव माजरा में बेटी से मिलने जा रहा है। परिजनों ने बताया कि लौटते वक्त उसकी नातिन गुड़िया (8) ने ननिहाल चलने की जिद कर दी, जिस पर तारा सिंह ने गुड़िया को भी अपने साथ स्कूटी पर बैठा लिया। स्कूटी से दोनों हिजरावां कलां की ओर रवाना हो गए। फतेहाबाद शहर क्रॉस करने के बाद दौलतपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में तारा सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी नातिन वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने नातिन उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिस पर डॉक्टरों ने से तुरंत अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर हिजरावां के ग्रामीण व परिजन पहले घटनास्थल और फिर डबाद सरकार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से शिकायत लेकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed