{"_id":"5a6380a34f1c1b1d368b5834","slug":"101516470435-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद गैंगरेप का दूसरा आरोपी भी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, आज मांगा जाएगा रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहाबाद गैंगरेप का दूसरा आरोपी भी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, आज मांगा जाएगा रिमांड
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी सतपाल को भी पुलिस ने काबू कर ही लिया। फरार सतपाल को महिला थाना व सीआईए की एक संयुक्त टीम ने गांव भूथन-हसंगा मार्ग से शनिवार रात गिरफ्तार किया। डीएसपी हेडक्वार्टर रविंद्र तोमर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी को रविवार में कोर्ट में पेशकर रिमांड की मांग रखेगी ताकि घटना के बाद से उसके छिपने की जगह व अन्य जानकारियां एकत्रित की जा सके।
डीएसपी तोमर ने बताया कि महिला थाना प्रभारी बिमला देवी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के एक गांव में गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार होने वाला दूसरा आरोपी सतपाल भूथन गांव के पास ही किसी जगह छिपा हुआ है और शनिवार रात को भूथन हसंगा मार्ग से होकर निकलेगा। इस सूचना के मिलते ही महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने सीआईए की एक टीम के साथ मिलकर भूथन-हसंगा मार्ग पर जाल बिछा दिया और जैसे ही आरोपी सतपाल वहां से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे घेर कर काबू कर लिया।
गौरतलब है कि बुधवार सांय जिले के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने महिला थाने में शिकायत देकर गांव के ही उसके दो पड़ोसियों अनिल व सतपाल पर उसके घर में घुसकर गैंगरेप करने का आरोप जड़ा था। जिसके बाद एसपी दीपक सहारण के निर्देश पर महिला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। वीरवार को पुलिस ने पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज करवा आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित कर दी थी। खुद डीएसपी रविंद्र तोमर ने भी लगातार कई जगह छापेमारी की थी। जिसके बाद एक आरोपी अनिल को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया था।