{"_id":"5a29858d4f1c1bc45b8bab7c","slug":"101512670605-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी किए काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी किए काबू
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
शहर में लगातार हो रही स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शहर पुलिस ने काबू किया है। पकड़ में आए दोनों आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक व दो सोने की अंगुठी भी बरामद की हैं। डीएसपी ने बताया कि शहर में हो रही स्नेचिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की अलग-अगल टीमों का गठन किया गया था। टीम ने अपनी सूझबूझ से काम करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनमें से एक आरोपी सतबीर पंजाब के हांडा का रहने वाला है, जो शहर में पेंट का कार्य करता है तथा दूसरा आरोपी टिंकू गांव पूरन माजरा का रहने वाला है, जो मजदूरी का कार्य करता है।
डीएसपी ने बताया कि सतबीर एवं टिंकू का गांव नजदीक होने के कारण दोनों आपस में मिलते थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते दोनों अपराध जगत में उतर गए। इन लोगों ने चार महीने के भीतर पांच बड़ी घटनाओं को अंजाम दे दिया। इसमें पहली घटना 2 अगस्त को सिरसा निवासी लक्ष्मी देवी के साथ कक्कड़ अस्पताल रोड पर स्नेचिंग भी शामिल है। इसमें इन लोगों ने एक महिला का पर्स छीन लिया था। पर्स में सोने के जेवर तथा हजारों की नकदी थी। उसके बाद आरोपियों ने 20 सितंबर को सब्जी मंडी रोड पर घटना को अंजाम दिया। जहां महिला ने सब्जी खरीदने के बाद पर्स स्कूटी पर रख दिया तथा आरोपी पर्स को लेकर फरार हो गए थे।
आरोपियों को जब इन घटनाओं से आमदनी होने लगी तो उसके बाद उन्होंने भाटिया नगर को निशाना बनाया। जहां उन्होंने 21 नवंबर को पहली घटना को अंजाम दिया, उसके बाद 29 नवंबर को दूसरी तथा 4 दिसंबर को राजेश सचदेवा की पत्नी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले में सीसीटीवी को खंगाल रही थी कि आरोपियों की पहचान हो गई।
विज्ञापन
डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर में लगातार हो रही छीनाछपटी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने कुल पंाच घटनाओं को अंजाम दिया है। कोर्ट में पेश कर उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।