{"_id":"595a9a1c4f1c1b9c168b461a","slug":"101499109916-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत अध्यापक के घर से साढ़े पांच तोले सोना, आधा किलो चांदी व 6 हजार नकदी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत अध्यापक के घर से साढ़े पांच तोले सोना, आधा किलो चांदी व 6 हजार नकदी गायब
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अध्यापक के घर से सोना, चांदी व नकदी गायब
चोरों ने मकान मालिक के कमरे को बाहर से बंद करके दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
भाटिया नगर स्थित सेवानिवृत्त अध्यापक के घर चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नकदी पार कर दिया। सूचना अध्यापक ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सेवानिवृत्त अध्यापक कश्मीरी लाल ठकराल ने बताया कि वह रविवार रात को ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। जब वह लगभग तीन बजे लघु शंका के लिए उठे तो कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर से बंद होने के कारण नहीं खुला। उन्होंने सोचा कि उसके पौत्र आदि ने गलती से बंद कर दिया होगा। कश्मीरी लाल ने मोबाइल पर नीचे कमरे में सोए अपने बेटे को फोन किया कि उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है इसलिए वह उसे खोल दे। उसके बेटे ने दरवाजा खोल दिया। वह लघु शंका के बाद वापिस कमरे में आ गया, जबकि उसका बेटा नीचे वापस चला गया। सोमवार सुबह कश्मीरी लाल कमरे में गए तो उसने देखा कि स्टोर में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली पड़ी है। उन्होंने जांच की तो अलमारी में रखे साढे़ पांच तोले सोने के जेवरात गायब मिले जिसमें तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी व एक लॉकेट था जोकि गायब थे। लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात तथा छह हजार रूपये की नकदी गायब थे उन्होंने कुछ शहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की।
सिटी एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि अध्यापक के घर में चोरी की सूचना मिली थी। मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी काबू होंगे।
03एफटीबीपी20 : टोहाना में चोरी की जानकारी देते हुए सेवानिवृत अध्यापक कश्मीरी लाल ।