{"_id":"56e9abda4f1c1bec728b482c","slug":"crime-snatching-purse-woman-bikers-police-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद में बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े थाना रोड पर एक बार फिर वारदात को अंजाम देते हुए महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही खुफिया तंत्र, पुलिस तथा सीआईए स्टाफ हरकत में आया और घटनास्थल पर पहुंचा। मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं लग पाया है।
थाना रोड से जवाहर चौक जाने वाले मार्ग पर शाम को 5 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार तीन युवक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर दुकानदार एकत्र हो गए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले महिला यह कहकर गायब हो गई कि पर्स में ज्यादा aराशि नहीं थी, उसमें दवाइयां थी।
सूचना पाकर एएसपी गंगाराम पूनिया, शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सीआई स्टाफ की टीम तथा खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खुफिया विभाग कर्मियों ने दो युवकों को शक के आधार पर पकड़ा। बाद में उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।