फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,rape,fir,fatehabad news

महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बना 5 लाख रुपये हड़पने का आरोप, केस

Wed, 12 Aug 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Crime,rape,fir,fatehabad news
शहर के जवाहर चौक में सिरसा के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। मामले को लेकर पीड़िता ने सिरसा महिला थाना में शिकायत दी है। सिरसा थाना से फतेहाबाद महिला थाना में शिकायत पहुंची। इसके बाद महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह वर्ष 2016 में अपने पति के साथ फतेहाबाद के जवाहर चौक में रहती थी। जहां सिरसा के एक गांव निवासी युवक का घर पर आना जाना था। युवक ने इस दौरान उसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने उसके साथ जनवरी 2020 तक कई बार दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी कविता का कहना है कि मामले कि शिकायत आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed