फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, loot

विदेश से कमाकर घर लौट रहे युवक को नशीला पदार्थ देकर लूटा

Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime, loot

विदेश में कमाई कर दो साल बाद वापस घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने सिरसा डिपो की बस में युवक को नशीला पदार्थ देकर उससे दो लाख रुपये की नकदी व सोने के जेवरात लूट लिए और जाखल के बरेटा गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


बरेटा गांव में सहायता के लिए गए युवक को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया। युवक ने जब पहचान बताई और आपबीती बताई तो ग्रामीणों ने उसे जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से बाद में फतेहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल में गांव नंहेड़ी निवासी रघुबीर ने बताया कि वह दो साल पहले वर्क वीजा पर अरब देश के दोहा कतर में काम करने गया था। शुक्रवार रात को वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। वहां से वह दिल्ली आईएसबीटी पहुंचा। इसके बाद घर आने के लिए वह सिरसा डिपो की बस में सवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुबीर ने बताया कि उसे बस में ही तीन युवक मिले और उसके पास आकर बैठ गए। आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि महम के पास एक ढाबे पर बस रुकी, जहां युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता क्या हुआ और खुद को जाखल के पास गांव बरेटा में पाया।

रघुबीर ने बताया कि जब वह सहायता के लिए एक घर में गया तो ग्रामीणों ने चोर समझ लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसने पहचान और आपबीती बताई तो ग्रामीणों ने पास के गांव से रिश्तेदार बुलाकर व पहचान करवाई। बाद में जाखल के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे फिर फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


युवक ने बताया कि उसके पास तीन बैग थे। बदमाश उससे 1 लाख 75 हजार रुपये व गहने लूट कर ले गए हैं। अस्पताल में पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि रघुबीर सही सलामत है इसमें शुक्र है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed