फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crackdown on officers for fake registration

फर्जी पंजीकरण करने के मामले में अफसरों पर कसेगी नकेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on officers for fake registration
मार्केट कमेटी कार्यालय रतिया का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
रतिया/फतेहाबाद। धान की फसल का फर्जी पंजीकरण कराकर सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के मामले के सामने आने से कई विभागों में खलबली मच गई है। प्रदेश सरकार भी फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर नकेल कसने की तैयारी में है। सरकार एसआईटी से इस प्रकरण की जांच कराने का फैसला ले सकती है। पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने साल 2020 का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से संबंधित रिकॉर्ड तलब करने के लिए नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने मार्केट कमेटी कार्यालय से उस अवधि की सीसीटीवी की रिकॉर्ड मांगी है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद उसे सत्यापित करने वाले विभागीय अधिकारियों की टीम को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री फ्लाइंग दस्ता पिछले एक साल से इस मामले की जांच करते हुए सबूत जुटाने में लगा था।
विज्ञापन

जांच का दायरा बढ़ने पर और भी फंसेंगे
फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अब आरोपी लोग अपना बचाव करने के लिए राजनीतिक आकाओं की शरण ढूंढने लगे हैं। राजनीतिक सिफारिश के दम पर मामले को दबाने की तैयारियां तेज हो गई है। इस मामले में अभी 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जांच का दायरा बढ़ने पर और भी रसूखदार लोग फंस सकते हैं। मार्केट कमेटी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, वेयर हाउस के अधिकारियों द्वारा फतेहाबाद जिले से बाहर के लोगों के गेट पास काटे जाने को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी रतिया अधिकारियों से जवाब तलब किया है। वर्ष 2020 का पूरा रिकॉर्ड हेड क्वार्टर तलब कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों से अधिकारी मिले नदारद
वीरवार देर रात को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद शुक्रवार को मामले में नामजद मार्केट कमेटी, खाद्य आपूर्ति विभाग और कृषि विभाग के कार्यालयों में सन्नाटा छाया रहा। तीनों कार्यालयों के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी सीटों से नदारद रहे। विभाग में जो भी लोग मिले कुछ भी कतराते रहे।
कोट
इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है। साल 2020 का रिकॉर्ड मांगा गया है। जांच प्रक्रिया में अभी समय लगेगा।
-कपिल सिहाग, प्रभारी, रतिया शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed