फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crackdown on illegal water connections; service stations to be inspected

Fatehabad News: पानी के अवैध कनेक्शन पर शिकंजा, सर्विस स्टेशनों की होगी जांच

Thu, 18 Jun 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal water connections; service stations to be inspected
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली विभाग के कर्मचारियों की बैठक ले
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से क्षेत्र में अवैध रूप से लिए गए पानी के कनेक्शन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शर्मा चंद लाली ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार को रतिया के विभिन्न सर्विस स्टेशनों पर पीने के पानी की सप्लाई का अवैध उपयोग किए जाने संबंधी गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पत्र जारी कर संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि विभाग की ओर से रतिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित 20 से अधिक सर्विस स्टेशनों एवं कार वॉश केंद्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं इन प्रतिष्ठानों में पीने के पानी की सरकारी सप्लाई का दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि रतिया में अभी गुरु नानक सर्विस स्टेशन, गुरु कृपा सर्विस स्टेशन, नरेंद्र सर्विस स्टेशन, फ्रेंड्स कार वॉश, जोना सर्विस स्टेशन, जय दुर्गा सर्विस स्टेशन, दलेर कार वॉश, सचदेवा सर्विस स्टेशन, खोखर सर्विस स्टेशन, कमल सर्विस स्टेशन, बालाजी सर्विस स्टेशन, ढिल्लो सर्विस स्टेशन, मंगला सर्विस स्टेशन, भोला कार वॉश, खोखर कार वॉश, सतगुरु कार वॉश तथा विश्वकर्मा सर्विस स्टेशन सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed