फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cow gave birth to a hifer of Brust breed in bannawali

बनावाली में गाय ने दिया ब्रूट नस्ल की बछिया को जन्म

Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cow gave birth to a hifer of Brust breed in bannawali
गांव बनावाली में पशु पालन विभाग को नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत एक किसान की गाय के ब्रूट नस्ल की बछड़ी पैदा करने में सफलता हासिल हुई है। पशु पालन विभाग कृत्रिम गर्भ धारण करवाकर गोवंश में पशुपालक को अधिक से अधिक दुधारू पशु मिले इसको लेकर अभियान चलाया हुआ है। इस बारे जानकारी देते हुए गांव बनावाली के पशु चिकित्सक डा. मदन लेगा ने बताया कि यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। गांव बनावाली के किसान अनिल पुत्र कर्णसिंह के रूसी गाय के कृत्रिम गर्भधारण करने को लेकर 4 जनवरी को वीएलडीए वीरेंद्र ने ब्रूट नस्ल का टीकाकरण किया। जिसमें इस गाय ने 3 अक्तूबर को ब्रूट नस्ल की बछिया को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि इस नस्ल की खास बात यह है कि इस नस्ल की गाय 62 लीटर दूध प्रतिदिन देती है और यह नस्ल हॉलेंड की है। सरकार के इस नस्ल सुधार कार्यक्रम में किसानों को पशु पालन में कृत्रिम गर्भ धारण करवाकर पशुओं की नस्ल सुधार में फायदा उठाना चाहिए, ताकि उसका दुध उत्पादन बढ़े। इस टीकाकरण की खास बात यह है इस कृत्रिम गर्भधारण में 95 प्रतिशत बछिया ही पैदा होगी। जिससे किसान को नस्ल सुधार के साथ-साथ लावारिस सांड़ से मुक्ति मिलेगी। वहीं किसान की आय में बढ़ोतरी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed