फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   covid- 19

रिकवरी दर 91.36, मृत्युदर 2.42 पर पहुंची

Mon, 31 May 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
covid- 19
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। मई माह के अंतिम दिन सोमवार को सबसे कम नए केस मिले है। 24 घंटे में 65 नए केस मिले हैं जबकि 237 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। 2.42 की दर से मौतें हो रही है। सोमवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में अब तक 410 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बरसीन निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की गुरूग्राम के निजी अस्पताल, ढाणी डुल्ट निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की हिसार के निजी अस्पताल, गांव नंगल निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रतिया के नागरिक अस्पताल, गांव कंहड़ी निवासी 50 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है।
विज्ञापन

पांच क्षेत्रों में 10 भी कम नए केस मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में 10, टोहाना में 2, रतिया में 15, भट्टू में 18, बड़ोपल और भूना में 8-8 तथा जाखल में 4 नए केस मिले हैं। जिले में अब तक 16959 नए केस मिल चुके है। सोमवार को 1454 सैंपल लिए गए हैं। अभी फिलहाल 834 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में यूं बढ़ा संक्रमण
दिन नए मरीज मिले मौतें ठीक हुए
1 291 6 9
2 216 13 406
3 356 11 223
4 377 19 238
5 282 9 32
6 454 15 340
7 382 10 237
8 224 8 289
9 386 4 217
10 311 3 334
11 275 6 361
12 301 4 152
13 401 6 353
14 334 4 350
15 307 7 243
16 343 4 395
17 251 8 240
18 174 7 518
19 225 5 252
20 245 3 237
21 222 8 301
22 192 2 331
23 202 7 313
24 172 4 356
25 77 2 312
26 137 8 303
27 127 5 215
28 107 2 225
29 91 5 198
30 93 4 221
31 65 4 237
दूसरी लहर में कोरोना की ये रही स्थिति
माह नए केस मिले मौत
अप्रैल 4248 85
मई 7611 204
2020 में रही कोरोना की स्थिति
केस मिले - 4664
मौतें हुई - 116
दिव्यांगजनों को आज लगाई जाएगी वैक्सीन
जिला में दिव्यांगजनों के लिए मंगलवार को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित 29 केंद्रों पर यह टीकाकरण होगा। इसके अलावा प्रशासन ने मोबाइल टीम भी बनाई है। टीकाकरण केंद्र पर आने वाले असमर्थ दिव्यांगों को घर द्वार पर ही टीकाकरण किया जाएगा। शहरों में टीकाकरण केंद्रों पर दिव्यांगों को लाने के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने मंगलवार को दिव्यांगों को वैक्सीन देने का कार्यक्रम बनाया है। फतेहाबाद में तीन, टोहाना व रतिया में दो-दो ई-रिक्शा चलाई जाएगी। उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि जिला में 9879 दिव्यांगजन हैं। फतेहाबाद खंड में 2651, भट्टू कलां में 940, भूना में 1486, रतिया में 2319, टोहाना में 1848 तथा जाखल में 635 दिव्यांगजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी।

जानिए कहां लगेगी दिव्यांगजनों को वैक्सीन :
फतेहाबाद शहर - नायक धर्मशाला, श्रीराम सेवा समिति, वाल्मीकि धर्मशाला, बागवां शास्त्री नगर, जगजीवनपुरा गुरूद्वारा, दुर्गा मंदिर, डॉ. आत्म प्रकाश अस्पताल, गुरूनानक पुरा गुरूद्वारा, शिव मंदिर शिव कॉलोनी, दिवानचंद धर्मशाला
टोहाना शहर - नागरिक अस्पताल, नप कार्यालय व राज नगर पीएचसी
रतिया शहर - सीएचसी रतिया, नागरिक अस्पताल, मदर इंडिया स्कूल, इंप्लायज कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed