{"_id":"c12cba33222313683630aea4ed81a222","slug":"couple-missing-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर कर रहा था परेशान, सुसाइड करने निकले पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर कर रहा था परेशान, सुसाइड करने निकले पति-पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर से परेशान कृष्ण मार्केट निवासी दंपत्ति सोमवार रात से अपने घर से गायब हैं। सुबह उनके कमरे में कंबल के नीचे से उनके लड़के को सुसाइड नोट दिखा तो उसने अपनी दादी को इस बारे मे बताया उसके बाद उसके दादा ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सुसाईड नोट अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही पुलिस के पास सूचना आई कि रेलवे रोड पर स्थित भाखडा नहर के पास से एक युवती की चुन्नी और एक युवक का कुर्ता मिला है।
विज्ञापन
डीएसपी जगदीश काजला, शहर एसएचओ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पंहुचे। मौके पर मिले कपड़ों को पुलिस ने कब्जे में लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पुलिस ने गोताखोरों को बुलवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट मे लिखा है कि मैं विजयपाल पुत्र रिछपाल (40) ने कुछ महीने पहले शहर में लाटरी का काम करने वाले युवक से एक लाख रुपये उधार लिए थे।
कुछ दिनों तक तो वह मुझसे एक हजार रुपये रोजाना का ब्याज लेता रहा मगर कुछ दिन बाद उसने मुझसे बलैंक चैक ले लिए और दस लाख रुपये की मांग करने लगा। इस वजह से मैं अपने पत्नी सहित सुसाइड कर रहा हूं।
पिताजी और मेरा दोस्त बलजीत मेरे लेनदेनों के बारे में जानते हैं। वो आपकी इस मामले में मदद कर देगा।
इस पर विजयपाल के पिता रिछपाल ने बताया कि उसका बेटा पिछले कुछ दिनों से परेशान था सुबह जब सुसाइड नोट मिला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी उसमे लिखा था कि युवक उसे परेशान करता है जिसके कारण वो ये कदम उठा रहे हैं।
मौके पर पंहुचे डीएसपी जगदीश काजला ने कहा कि हमारे पास सूचना आई थी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने थाना शहर प्रभारी को आदेश दे दिए हैं कि जल्द ही इस बात का पता लगाया जाए।
गोताखोरों को भी बुलाया गया है। सुसाइड के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता कुछ भी हो सकता है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।