फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman who admitted to isolation ward attempts to jump from second floor

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला ने किया दूसरी मंजिल से कूदने का प्रयास, बोली- हमें अपने घर असम जाना है

Mon, 20 Apr 2020 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman who admitted to isolation ward attempts to jump from second floor
प्रतीकात्मक चित्र

नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड से असम निवासी एक महिला ने कूदने का प्रयास किया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर महिला को काबू कर लिया और कूदने से रोक लिया। सोमवार को महिला आइसोलेशन वार्ड के बाहर बने छज्जे पर आ गई और वहां से कूदने का प्रयास करने लगी। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह ठीक है और उसे अपने घर असम जाना है। उसके दो साल के बच्चे का कोई पता नहीं है। महिला के आइसोलेशन वार्ड से भागने के लिए कूदने के प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस विभाग महिला के कहीं दूसरी जगह ठहरने की व्यवस्था करें। इसके अलावा जो आगे की कार्रवाई है वह की जाए। महिला अभी स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले गांव धांगड़ और बड़ोपल के बीच एक महिला घूम रही थी, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने महिला का कोरोना सैंपल लिया था, जोकि निगेटिव पाया गया।

अब महिला अस्पताल से भागने का प्रयास कर रही है। इसके चलते वह रोशनदान से छज्जे पर आ गई और कूदने का प्रयास करने लगी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को समझाकर दोबारा आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि कोई ट्रक ड्राइवर महिला को गांव धांगड़ और बड़ोपल के बीच छोड़ गया है।

महिला जब आई थी उस समय उसे दिक्कत थी, उसका सैंपल लेकर भेजा गया था, जोकि निगेटिव पाया गया। अब महिला बिल्कुल ठीक है। इस संबंध में सीएमओ और एसडीएम कार्यालय को सूचना दी गई है। - डॉ. मनीष टुटेजा, फीजिशियन


आइसोलेशन वार्ड में असम की एक महिला दाखिल है। वो बार-बार घर भेजने की गुहार लगा रही है। सोमवार को वह रोशनदान से छज्जे पर आ गई और हंगामा कर दिया। उसने कूदने का प्रयास किया था। पुलिस प्रशासन को लिखा गया है कि महिला के कहीं और ठहरने की व्यवस्था की जाए। - डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed