{"_id":"600f13a38ebc3e340557caf3","slug":"corona-vaccination-fatehabad-news-rtk5925507176","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह बाद मिली कोरोना दवा, सात दिन में 232 डोज कर दी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह बाद मिली कोरोना दवा, सात दिन में 232 डोज कर दी खराब
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की हिसार से आई डोज को फ्रिज में रखते इंचार्ज बलवान सिंह।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। 10 माह से जिस कोरोना वैक्सीन का इंतजार था अब उसके आने के बाद उसे बर्बाद किया जा रहा है। मात्र सात दिन में ही 232 से ज्यादा डोज खराब कर दी गई है। बर्बादी के पीछे बिना प्लानिंग काम करना बताया जा रहा है। खुद अधिकारी भी मान रहे है कि 10 फीसदी डोज खराब हो चुकी है। यानी अब तक जितने पात्र कर्मचारियों को डोज दी गई है 10 प्रतिशत और को भी लगाई जा सकती थी।
सेशन साइट पर एक एक पात्र के लिए कोरोना वैक्सीन शीशी खोली जा रही है जबकि शीशी को खोलने के बाद उसमें दवा 4 घंटे ही सुरक्षित रह सकती है। इसके बाद वह खराब हो जाती है। एक वॉयल से 10 पात्रों को डोज लग सकती है।
जिला वैक्सीन सेंटर इंचार्ज बलवान सिंह का कहना है कि सेशन साइट पर जब तक 10 पात्र लोग न आ जाए तब तक वॉयल को न खोला जाए। अगर वॉयल खोलने के बाद एक डोज लग गई और चार घंटे तक कोई नहीं आया तो 9 डोज खराब हो जाती है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की 6000 डोज पहुंची, रहेंगी रिजर्व : जिले को कोरोना वैक्सीन की 6000 डोज सोमवार को मिल गई है। जिला वैक्सीन केंद्र के इंचार्ज बलवान सिंह टीम के साथ हिसार पहुंचे और यहां से 6000 डोज लेकर आए है। इसे डीवीएस में फिलहाल रिजर्व रखा जाएगा। इससे पहले जिले को 5820 डोज मिली थी जो कि सेंटर पर भेजी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इसे तब तक रिजर्व रखेगा जब तक अगली डोज जिले को अलॉट नहीं हो जाती है। क्यों कि पहले चरण में डोज लगवा चुके पात्रों को 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी है। पहले चरण में करीब 4738 पात्र स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है।
वैक्सीनेशन डे पर 47.24 फीसदी ने लगवाया टीका : सोमवार को जिले में कोरोना वैक्सीनेशन डे मनाया गया। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए 1617 का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से 764 पात्रों ने वैक्सीन लगवाई है। टोहाना में सबसे ज्यादा 77 पात्र स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया जबकि रतिया में मात्र 16 पात्रों को ही टीका लगाया गया है। फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में 50 और नागरिक अस्पताल में 42 पात्रों का टीकाकरण हुआ।
चार आईएलआर और 10 कोल्ड बॉक्स मिले : कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज के लिए जिले को चार आईएलआर और अलॉट हुए है। इसके अलावा 10 कोल्ड बॉक्स भी मिले है जो कि 28 जनवरी तक पहुंच जाएंगे। इससे पहले जिले को कोरोना वैक्सीन स्टोरेज के लिए डी फ्रिज और आईएलआर मिल चुके है। वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के बीच रखा जाता है।
मुख्यालय के अनुसार हमारी जिले में करीब 10 फीसदी डोज खराब हुई है। कई सेंटरों पर अच्छा काम किया जा रहा है लेकिन कई पर दिक्कत आ रही है। इसके लिए पात्र भी जिम्मेदार है मौके पर पहुंचने के बाद नहीं लगवा रहे है। सेशन इंचार्ज को निर्देश दिए है कि 10 पात्र आने के बाद ही वायल खोले। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।