फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona sample collaction report

समैण में 2856 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की

Mon, 01 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona sample collaction report
स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
उपमंडल के गांव बलियाला में गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद समैण पीएचसी इंचार्ज चंद्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव का सर्वे किया। इस दौरान विभाग की 17 टीमों ने गांव के 2856 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के संपर्क में आए 4 लोग, खाना पहुंचाने वाले लोगों सहित 7 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उपमंडल के गांव बलियाला की रहने वाली 19 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। समैण पीएचसी इंचार्ज चंद्रभान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तुरंत प्रभाव से महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करवा दिया। इस दौरान सदर पुलिस की टीम महिला के घर की गली को सील कर दिया तथा आने-जाने वाले लोगों पर रोक लगा दी। पीएचसी इंचार्ज एचआई सतपाल ने आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू की 17 टीमों गठन किया, जिन्होंने गांव के 509 घरों की हेल्थ स्क्रीनिंग की तथा कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन

समैण पीएचसी इंचार्ज एचआई चंद्रभान ने बताया कि गांव बलियाला में पॉजिटिव मरीज गांव के लोगों के संपर्क में नहीं आया था, इसलिए कोई कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया, जिसके चलते केवल बलियाला गांव को बफरजोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की 17 टीमों ने गांव के 2856 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद 7 लोगों की सैंपलिंग भी गई है। उन्होंने बताया कि 4 लोग संपर्क में आए थे, जबकि बाहर से आए 6 लोगों में से तीन लोग सैंपल से रह गए थे, उनकी भी सैंपलिग की गई है। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग में एक ड्राईवर व तीन लोग जो उन्हें क्वारंटीन होम में खाना देने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed