फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona raised concern by giving relief one day, 117 new infected patients were found

एक दिन राहत देकर कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 117 नए संक्रमित मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona raised concern by giving relief one day, 117 new infected patients were found
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एक दिन राहत देकर कोरोना संक्रमण ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। रविवार को जिले में 117 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं तो सिर्फ 28 ही स्वस्थ हुए हैं। वहीं संक्रमण दर बढ़कर 43.98 पर पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी 500 पार हो गई है। राहत ये है कि कोई भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में 117 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। फतेहाबाद शहर में कोरोना के 11, टोहाना शहर में 18, रतिया में 27, भट्टूकलां में 28, बड़ोपल क्षेत्र में 24, भूना में 8 और जाखल में एक नया केस मिला है। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग 3 लाख 78 हजार 665 लोगों का सैंपल ले चुका है। इसमें 19 हजार 602 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में रविवार को रिकवरी दर 94.86 फीसदी रही है। फिलहाल जिले में कोरोना के 516 मामले सक्रिय हैं। बता दें कि जिले में 20 दिन बाद शनिवार को सिर्फ 8 ही संक्रमित मरीज मिले थे और 102 मरीज स्वस्थ हुए थे।
विज्ञापन

17 फीसदी ही हुई कोरोना की सैंपलिंग
कोरोना संक्रमण दर 43 फीसदी तक रही है लेकिन जिले में सैंपलिंग 17 फीसदी ही रही है। जिले में रविवार को मात्र 266 सैंपल लिए गए है। इसमें 151 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए हैं, अभी लैब से 319 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से तीसरी लहर तक ये मिले संक्रमित मरीज
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद 5123
टोहाना 2600
रतिया 3462
भट्टूकलां 3136
बड़ोपल 1183
भूना 2475
जाखल 1623
तीसरी लहर में अब तक छह लोग गंवा चुके जान
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक जिले में 490 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हुई थी। अहम बात यह है कि जिले में तीसरी लहर में करीब 1800 संक्रमित मिल चुके हैं लेकिन 10 से कम को ही अस्पताल में दाखिल होने की जरूरत पड़ी है।

कोट
जिले में कोरोना संक्रमित 117 नए केस मिले हैं और 28 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं। कोरोना संक्रमित मिलने पर गाइडलाइन के मुताबिक खुद को आइसोलेट कर लें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed