फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona deth

कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sat, 10 Oct 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
corona deth
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में सैंपलिंग कम होने के कारण कोरोना के नए संक्रमित मरीज कम सामने आ रहे हैं लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित दो महिलाओं और 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले मरीजों की मौत का आंकड़ा 49 तक पहुंच गया है। अक्तूबर माह में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। अकेले सितंबर माह में 26 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अग्रोहा मेडिकल में दाखिल फतेहाबाद के शिव चौक निवासी 49 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला तीन अक्तूबर से अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थी। शनिवार सुबह मौत हो गई। इसके अलावा फतेहाबाद शहर निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला 28 सितंबर से अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थी। शनिवार अलसुबह मौत हो गई। इसके अलावा जाखल में 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। युवक का लुधियाना में काला पीलिया का उपचार चल रहा था। यहां पर 30 सितंबर को रिपोर्ट संक्रमित पाई गई थी। शनिवार को मौत हो गई। इसकी पुष्टि जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने की है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं और 24 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 2524 हो गया है। 2274 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब फिलहाल 202 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक श्याम विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दंपत्ति, हुडा सेक्टर निवासी 13 वर्षीय बालक, एचडीएफसी बैंक फतेहाबाद के दो कर्मचारी, गांव धांगड़ निवासी 19 वर्षीय युवक, गांव जांडवाला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के डीसी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक, नहर कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कहां कितनी हुई कोरोना से मौतें
क्षेत्र संक्रमित पाए गए मरीज मौत
फतेहाबाद 690 14
टोहाना 423 9
रतिया शहरी 339 4
रतिया ग्रामीण 220 7
भट्टूकलां 225 2
बड़ोपल 80 0
भूना 262 5
जाखल 285 7
इमरजेंसी में ही दे रहे लोग सैंपल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग कम होना चिंता का विषय बनता जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सैंपलिंग का आंकड़ा एक हजार से पांच सौ तक पहुंच गया है। लोग सैंपल देने के आगे नहीं आ रहे हैं। मोबाइल टीम जब सैंपल लेने जाती है तो उसे वापस भेज दिया जाता है। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.मेजर शरद तुली ने बताया कि लोग सिर्फ अब इमरजेंसी के दौरान ही सैंपल दे रहे हैं। तबीयत अधिक खराब होने पर ही सैंपल देने आ रहे है। ऐसे में संक्रमण ज्यादा फैलने का खतरा हो रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जाखल में एक युवक की मौत होने की भी सूचना है। लोग अब लापरवाह हो रहे है जो कि खतरनाक हो सकता है।
- डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed