{"_id":"5ed5438e8ebc3e904543a3db","slug":"corona-alert-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5575570180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी और कनाडा से पहुंचे युवकों को मरीजों के बीच छोड़ा, लाइन में लगकर कटवाई पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी और कनाडा से पहुंचे युवकों को मरीजों के बीच छोड़ा, लाइन में लगकर कटवाई पर्ची
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की विदेश से आए लोगों को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना को लेकर देश के हॉटस्पॉट बने क्षेत्र तथा विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के आदेशों अवहेलना की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जर्मनी तथा कनाडा से आए युवकों को सैंपलिंग प्वाइंट पर ले जाने की जगह जनरल मरीजों के बीच छोड़ दिया, यहां तक कि इन लोगों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खुद लाइन में लगकर पर्ची कटवाते नजर आए।
मामले के मुताबिक विदेश से आए लोगों को होटल में क्वारंटीन किया जा रहा है। इन लोगों के सैंपल और जांच के लिए एंबुलेंस के द्वारा नागरिक अस्पताल में लाया जा रहा है। सोमवार को एंबुलेंस से जर्मनी और कनाडा से आए दो युवकों को लाया गया। इसके बाद इन्हें आम मरीजों के बीच छोड़ दिया गया। ये युवक 20 मिनट तक आम मरीजों के बीच घूमते रहे और लाइन में लगकर पर्ची भी कटवाई। जबकि इनके सैंपल के लिए कोविड मोबाइल वैन बनाई गई है, जो कि मौके पर जाकर सैंपल लेती है। लेकिन विभाग ने इन लोगों को सीधा अस्पताल लेकर आ रहा है। अगर इनमें से किसी में भी संक्रमण मिलता है तो संपर्क में आए लोगों की पहचान करना मुश्किल है।
लेबोरेट्री में भी लापरवाही
सोमवार को नागरिक अस्पताल की जनरल लेबोरेट्री के बाहर भी लापरवाही देखने को मिली। सैंपल देने के लिए बनाई गई गई खिड़की पर मरीजों की भीड़ रही। यहां पर मरीज सैंपल देने व रिपोर्ट लेने के लिए धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए। अहम बात यह है कि मरीजों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तक नहीं था।
विज्ञापन
मेरे संज्ञान में मामला अभी आया है। आदेश जारी किए जाएंगे कि विदेश से आने वाले लोगों की ओपीडी पर्ची कर्मचारी कटवाए और इन्हें सीधा सैंपलिंग प्वाइंट पर ले जाया जाए।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन