फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Controversy continues: All the councilors did not reach the meeting to open the tender, Pradhan kept calling,fatehabad

विवाद जारी : टेंडर खोलने के लिए मीटिंग में नहीं पहुंचे सभी पार्षद, फोन करते रहे प्रधान

Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Controversy continues: All the councilors did not reach the meeting to open the tender, Pradhan kept calling,fatehabad
नगर परिषद कार्यालय में टेंडर को लेकर बुलाई गई मीटिंग में प्रधान और पार्षद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के तीन मुख्य टेंडरों को लेकर विवाद जारी है। टेंडर खुलवाने को लेकर पार्षद किनारा कर रहे हैं। सोमवार शाम को चर्चा के लिए प्रधान दर्शन नागपाल ने पार्षदों की मीटिंग बुलाई लेकिन मात्र पांच ही पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे। करीब एक घंटा तक प्रधान, पार्षद और अधिकारी इंतजार करते रहे, प्रधान अनुपस्थित पार्षदों को फोन करते रहे लेकिन नहीं पहुंचे। अब चर्चा के लिए आज 11 बजे नप कार्यालय में दोबारा मीटिंग बुलाई गई है। अगर पार्षद नहीं पहुंचते हैं तो टेंडर लटक सकते हैं। वहीं सोमवार को भूना के भी दो टेंडर खुलने थे लेकिन फतेहाबाद के टेंडरों को लेकर सहमति न बनने के कारण नहीं खुल सके।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नप ने डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने, कंपोस्ट खाद बनाने और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर टेंडर जारी किया था। डोर टू डोर टेंडर और में साढ़े 19 लाख रुपये की शर्त लगाई गई थी। एजेंसी इससे ज्यादा ही राशि टेंडर में भर सकती है। इसके अलावा कंपोस्ट खाद बनाने के टेंडर में भी कम से कम राशि तय की गई थी। एक जनवरी को टेंडर खुलना था लेकिन इससे पहले 31 दिसंबर को पांच पार्षदों ने लिखित में देकर टेंडर रद करने की मांग कर दी। इसके बाद टेंडर लटक गए। टेंडर पर चर्चा करने के लिए प्रधान ने सोमवार शाम को पार्षदों की मीटिंग बुलाई। लेकिन मीटिंग में पार्षद ज्योति मैहता, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र मिढ़ा, रणजीत ओढ, पार्षद प्रतिनिधि विनोद रत्ति और अर्जुन लोट पहुंचे। इसके अलावा एमई अमित बेरवाल, जेई सुखविंद्र धूडिय़ा मौजूद थे। सभी पार्षद न होने के कारण टेंडर पर चर्चा ही शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मीटिंग में पार्षद रोते रहे लाइटों का रोना
मीटिंग में पार्षद और प्रतिनिधि लाइटों का रोना रोते रहे। पार्षदों का कहना था कि नप लाइट लगाने में भेदभाव कर रहा है। जो लाइटेंद लगाई जा रही हैं उसकी वायरिंग सही नहीं है। कोई पार्षद बोला कि उनकी सहमति से वार्ड में लाइट नहीं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
टेंडर पर चर्चा करने के लिए शाम को मीटिंग बुलाई गई थी, इसमें पांच पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे हैं, इसलिए मंगलवार को 11 बजे टेंडर पर चर्चा करके इसे खोल दिया जाएगा।
दर्शन नागपाल, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed