फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congressmen demontrated

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demontrated
फतेहाबाद में ट्रैक्टर रैली के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिं? - फोटो : Fatehabad
जिलेभर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को कांग्रेस ने जिले के तीनों विधानसभा हलकों में किसान-मजदूर व व्यापारी बचाओ दिवस के रूप में मनाया और तीनों हलकों में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। फतेहाबाद में इस ट्रैक्टर प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने किया तो रतिया मे पूर्व विधायक जरनैल सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। टोहाना में भी पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता परमवीर सिंह ने प्रदर्शन की कमान संभाली।
विज्ञापन

फतेहाबाद में तीन किलो मीटर लंबी ट्रैक्टर रैली शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक से शुरू होकर अनाजमंडी, लाल बत्ती चौक, जीटी रोड होते हुए लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। ट्रैक्टर रैली का भट्टू रोड पर विभिन्न किसान संगठन के पदाधिकारियों व अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष मुंजाल, संतलाल मेहता अलीकां वाले, गुरदीप अम्बरसरिया, अशोक बाघला, मजूदर नेता राजेंद्र खरेरा सहित अनेक किसानों, व्यापारियों, मुनीमों व मजदूरों ने इस लड़ाई में उनका साथ देने के लिए कांग्रेस पार्टी की सराहना की । ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच थी कि अहिंसा के बल पर बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीता जा सकता है और कांग्रेस पार्टी दिन प्रति दिन किसान, मजदूर, गरीब, कमेरे वर्गों की लड़ाई लड़ रही है और जल्द ही इन तीन किसान विरोधी कानूनों को भाजपा सरकार को वापिस लेने के लिए मजबूर कर देंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, कृष्णा पूनिया, गुलबहार सिंह एडवोकेट, शम्मी रत्ती, पूर्व चेयरमैन हरजंत सिंह, संतलाल जांगू, डॉ. मुखत्यार सिंह सदर, आनंदवीर सिंह गिल्लांखेड़ा, एडवोकेट नरेश सोनी, पूर्व सरपंच हनुमान पोटलिया, चंद्रमोहन पोटलिया, पूर्व सरपंच चौथाराम, सरपंच निहाल सिंह, पूर्व सरपंच रवि बैनीवाल, मनोज नंबरदार, पूर्व सरपंच इंद्र सिंह गिल्लांखेड़ा, अशोक गर्ग सहित किसान मजूदर, व्यापारी व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed