{"_id":"5d83b9d28ebc3e014950955e","slug":"congress-workers-conference-politics-fatehabad-fatehabad-news-rtk518977591","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीपीएस दुड़ाराम भी पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में, फतेहाबाद में टिकट के बंटवारे पर घमासान तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीपीएस दुड़ाराम भी पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में, फतेहाबाद में टिकट के बंटवारे पर घमासान तय
विज्ञापन
फतेहाबाद। मार्केट कमेटी के शेड के नीचे हुए सिरसा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। लेकिन इस दौरान कई चेहरे ऐसे भी पहुंचे जिन्होंने दूसरे नेताओं के चेहरे पर शिकन बढ़ा दी। पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुड़ाराम भी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे और पहली पंक्ति में बैठे।
इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन की व्यवस्था संभाल रहे पूर्व सीपीएस एवं फतेहाबाद से कांग्रेस टिकट के दूसरे दावेदार प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा और दुड़ाराम का कई बार आमना-सामना हुआ, लेकिन उन्होंने एक दूसरे से बात करने से परहेज रखा। हालांकि बाद में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत के दौरान दोनों नेता कैमरे के एक फ्रेम में आखिरकार आ ही गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संबोधन के दौरान कुमारी सैलजा ने दुड़ाराम को अपने पास बुलाया और कई मिनटों तक दोनों नेता आपस में गुफ्तगू करते देखे गए। इस स्थिति में साफ तौर पर लग रहा है कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस टिकट के लिए घमासान तय है।
इससे पहले दुड़ाराम अपने संबोधन के बाद जब वापस अपनी सीट पर आने लगे तो रास्ते में प्रहलाद सिंह सामने आ गए, लेकिन दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देखकर भी अनदेखा कर दिया और पीठ दूसरी तरफ करते हुए एक दूसरे को क्रॉस कर लिया। दूसरी ओर टोहाना से कांग्रेस नेता परमवीर सिंह पहुंचे तो तंवर के खास माने जाने वाले देवेंद्र सिंह बबली ने इस कार्यक्रम से किनारा किया। उन्होंने टोहाना में ही पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया हुआ था। परमवीर सिंह के भी पिछले दिनों बीजेपी में जाने की काफी चर्चाएं शुरू हुई थी और पिछली बार हुड्डा के कार्यक्रम से परमवीर सिंह ने भी दूरी बना ली थी, लेकिन हुड्डा के हाथ में ‘पावर’ आते ही उन्होंने भी मन बदला और इस कार्यक्रम में पहुंच गए। रतिया से पूर्व विधायक जरनैल सिंह को भी पहली पंक्ति में बैठने का मौका मिला। हालांकि रतिया से सुरेंद्र वर्तिया व मंदीप कौर गिल भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे, लेकिन उनमें से किसी को पहली पंक्ति में बैठने का मौका नहीं मिला।