फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress will be wiped out from its roots: Badauli

कांग्रेस होगी जड़ मूल से खत्म : बडौली

Sat, 15 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress will be wiped out from its roots: Badauli
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के निवास परबैठक लेते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल। संवाद
टोहाना। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया गया है। ये बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के निवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी वोट चोरी का आरोप लगा रही थी, जनता ने उसी कांग्रेस को चोरी कर दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आने वाले समय में कांग्रेस देश से जड़ मूल से लुप्त हो जाएगी। कौशिक ने आगे कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास का नया रास्ता खोला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसके लिए उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी। भाजपा फतेहाबाद में कथित सामंजस्य की कमी के सवाल पर मोहनलाल कौशिक ने स्पष्ट किया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घी और शक्कर की तरह एकजुट है और किसी भी प्रकार के सामंजस्य की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि टोहाना सहित पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा की गई सभी घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। कौशिक ने स्वीकार किया कि घोषणाओं को पूरा करने में समय लग सकता है, लेकिन सभी वादों को निभाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, बलदेव सैनी, रमेश गोयल, कंवल चौधरी, संकेत गर्ग, विक्रम गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed